लातेहार, अप्रैल 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। रविवार की शाम अचानक आयें आंधी व तूफान और ओलावृष्टि ने जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रो में जम कर तबाही मचायी। जिले के कई क्षेत्रों में पेड़ और घर क्षतिग्रस्त हो गए। सदर प्रखंड मुख्यालय के जवाहर नवोदय विद्यालय रोड में आंधी ने विकास कुमार के घर को काफी नुकसान पहुंचाया। उसके घर का एस्बेस्टस की छत पूरी तरह बर्बाद हो गया। लोगों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचायी। पीड़ित ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार जलता ग्राम में रानी शिवानी पोल्ट्री फार्म के संचालक पंचम प्रसाद के फार्म हाउस को काफी नुकसान पहुंचा है। फार्म हाउस में रखे मुर्गे के चुजे आंधी व तूफान में मर गये। श्री प्रसाद ने बताया कि तकरीबन चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस तूफान ने सदर प्रखंड के केड़ ग्राम के सोन...