बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व सब रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर संपत्ति का नए सिरे से मूल्यांकन कर दर सूची तैयार करने को कहा है। पत्र में उन्होंने कहा कि बस्ती में इस समय प्रचलित मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण होना है। नई पुनरीक्षित दर एक अगस्त से 2026 से लागू होगी। सूची का पुनरीक्षण करने के लिए डीएम ने अनुमति प्रदान कर दी है। जमीनों के मूल्यांकन दर सूची का पुनरीक्षण प्रस्ताव तैयार करने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार व सब रजिस्ट्रार अपनी क्षेत्राधिकार के अधीन आने वाले नगरीय, अर्धनगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों का मूल्यांकन सूची जारी करें। इससे पहले क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर प्रत्येक मुख्य मार्ग, बाजार, नगरीय, अर्द्धनगरी व विकासशील क्षेत्रों के व्यक्तियों से सम्पर्क कर साक्ष्यों जुटा लें। ...