उन्नाव, मार्च 20 -- अचलगंज। पड़ोसी के गृह प्रवेश कार्यक्रम की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब वहां से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक बारिश के कारण फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में सड़क पर फैली मिट्टी के कारण दर्जन भर बाइक सवार फिसलकर घायल हो गए। टिकौली गांव निवासी 50 वर्षीय फतह बहादुर उर्फ नन्हकू और उनका चचेरा भाई 25 वर्षीय राहुल शुक्रवार को उन्नाव में अपने एक रिश्तेदार गोरेलाल के नए मकान के गृह प्रवेश में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई नौबस्ता मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई।हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल अपने मात...