अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान, उपभोक्ताओं में आक्रोश
गंगापार, मई 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सांझ होते ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। रातभर में तीन घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिल पाती। पूरी रात बिजली की अघोषित कटौती से लोगों की रात की नींद उड़ गई है। दिन में बिजली कटौती से घर के अंदर बाहर कहीं चैन नहीं मिल पाता है।मांडा क्षेत्र को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए मांडा रोड, भारतगंज, सुरवांदलापुर, हाटा और नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को बिजली की बेहद जरूरत है। विद्युत आपूर्ति की दशा यह है कि सांझ होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो पूरी रात चलती है। यह भी पढ़ें- शेड्यूल धड़ाम, गांव से लेकर शहर तक बिजली की अंधाधुंध कटौती रात्रिकालीन विद्युत कटौती का कोई निश्चित रोस्टर न होने से हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। पिछले एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.