गौरीगंज, अप्रैल 3 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही बढ़ती गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अघोषित बिजली कटौती ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं। शुकुल बाजार, महोना समेत आसपास के उपकेंद्रों से जुड़े करीब डेढ़ लाख लोग घंटों बिजली गुल रहने से परेशान हैं। दिन और रात में चार से पांच घंटे तक हो रही कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात में अचानक बिजली जाने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। उमस भरी गर्मी में पंखे-कूलर बंद हो जाने से सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। वहीं सुबह के समय बिना किसी सूचना के बिजली कटने से गृहिणियों को दैनिक कामकाज और बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार की कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.