आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए छह केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में 912 बच्चे गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक के अलावा पर्यवेक्षक के रूप में संबंधित ब्लाक के बीईओ की निगरानी में परीक्षा हुई। पीएम श्री जवाहर नवादेन विद्यालय जीयनपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 22 ब्लाकों से कुल 3736 बच्चों ने आनलाइन आवेदन किया था। इसके सापेक्ष शनिवार को कुल 2824 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से छह केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों पर सवा घंटे पहले सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में बच्चों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जीयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.