मैनपुरी, मई 15 -- भोगांव। नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से नाराज नगरवासियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर नगर में 22 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

बिजली आपूर्ति की मांग शुक्रवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नितिन उमेश के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम से मुलाकात की। ज्ञापन में कहा गया कि शासन के निर्देशानुसार तहसील मुख्यालयों पर 24 घंटे में से 22 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था निर्धारित है, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से नगर में लगातार कटौती की जा रही है। दिन-रात में कई बार बिजली बाधित होने से स्थानीय ...