सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर/तीतरों/चिलकाना, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच जिले में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश होने के बावजूद कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से आमजन परेशान हैं। लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। 0-तीतरों क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब, किसान परेशान यह भी पढ़ें- तराई क्षेत्र में लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशानीबिजली संकट का प्रभाव तीतरों क्षेत्र के स्थानीय बिजलीघर पर लगे 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक कई दिन पहले फुंक गया था। इसी ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के करीब दो द...