हरदोई, अप्रैल 26 -- हरियावां। हरियावां विकास क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-रात में 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है और कई कामकाज ठप पड़ गए हैं। ग्रामीण रामस्वरूप मिश्रा, आशाराम, प्रमोद शुक्ला और सतीश तिवारी का कहना है कि हरियावां गांव स्थित चौगुर्जी बाबा मंदिर के पास कई बार बिजली के जर्जर तार टूटकर गिर चुके हैं, जिससे श्रद्धालुओं को खतरा बना रहता है। इसके बावजूद बिजली विभाग समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है और रोस्टर के अनुसार सप्लाई भी नहीं दी जा रही है। यह भी पढ़ें- गुरुआ में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान, गर्मी में हाल बेहाल ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.