हरिद्वार, अप्रैल 28 -- पथरी, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। मुस्तफाबाद, गुज्जर बस्ती, धनपुरा, घिस्सुपुरा समेत कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण पथरी बिजली सर्विस स्टेशन पहुंचे और एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोस्टिंग बंद करने तथा नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती का सबसे अधिक असर गांवों पर डाला जा रहा है, जबकि आसपास स्थित फैक्ट्रियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहती है। इससे ग्रामीणों में उपेक्षा की भावना बढ़ रही है। किसानों ने बताया कि इस समय गन्ने की बुवाई का सीजन चल रहा है और सिंचाई के लिए बिजली बेहद जरूरी है, लेकिन लगातार कटौती के कारण खेतों में पानी लगाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी...