औरैया, मार्च 6 -- कंचौसी, संवाददाता। गर्मी की शुरुआत होते ही कस्बा कंचौसी और आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन-रात बिजली गुल रहने से जहां आम उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं लघु उद्योग और बैंकिंग कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। विद्युत विभाग ने गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन गर्मी की शुरुआत में ही ये दावे हवा-हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं। कंचौसी क्षेत्र में असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर तथा बिहारीपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार अघोषित कटौती हो रही है।बिजली न आने से लोगों को सुबह-शाम पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कस्बे में संचालित आटा चक्की और छोटे-छोटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.