अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों ने बिजलीघर को घेरा
बुलंदशहर, मई 25 -- बुगरासी। भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से परेशान कस्बा व क्षेत्र के किसानों ने बिजलीघर का घेराव कर दिया। मौके पर पहुंचे जेई को कई घंटे तक बंधक बनाये प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों पर कई गम्भीर आरोप लगाये। तराई किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित धरने में सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपभोक्ता ज़हीर ने आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से लिखित में कनेक्शन कटवाने के बावजूद उसके मकान पर लगातार बिल आ रहा है। जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। घुँघरावली निवासी एक महिला ने नये कनेक्शन के नाम पर बिजलीकर्मियों द्वारा 3000 रुपये वसूले जाने और फिर से रुपये मांगने का गम्भीर आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- सिसौना बिजलीघर पर किसानों का फूटा गुस्सा, धरने के बाद हटाया जेई को कई अन्य उपभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.