बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती को लेकर कर्मचारी व शिक्षक संगठनों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आ गया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासचिव अखिल भारतीय जूनियर शिक्षक महासंघ एवं मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद दिलीप चौहान, महामंत्री विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एवं जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तुलाराम गिरि व मंडलीय मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ भगवती शुक्ल ने किया। यह भी पढ़ें- गुरूद्वारा और बाइपास फीडर में बिजली संकट की समस्या बरकरार इन लोगो...