अघोषित बिजली कटौती को लेकर आंदोलन की चेतावनी
मथुरा, मई 25 -- बलदेव विकास खंड के गांव भरतीया में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के शनिवार को आयोजित विस्तार कार्यक्रम में सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें दर्जनों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्र में हो लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी जोरशोर से उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गयी। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार तोमर ने की। किसानों ने कहा कि बिजली कटौती से खेती-किसानी एवं आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों को बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से आए विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसान अपनी भूमि की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं, जिससे फसल उत्पादन बेहतर हो सके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.