उरई, जून 5 -- कालपी। संवाददाता बिजली संकट को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुन्ना फुलपावर चौराहे पर प्रदर्शन किया और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर तहसीलदार अभिनव तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में पार्टी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पूरे प्रदेश व जनपद में बिजली आपूर्ति ठप है जबकि उत्तर प्रदेश के लोग देश में सबसे ज्यादा बिजली दर चुका रहे हैं। खराब आपूर्ति से उद्योग-धंधे और खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित है। विनय चौरसिया ने कहा कि बाराबंकी में बिजली न होने से घर के बाहर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया था, लेकिन पीड़ितों को क्षतिपूर्ति तक नहीं मिली। यह भी पढ़ें- खंभे और तार टूटे, बिजली को लेकर बवाल इससे जनता में आक्रोश है, पर सरका...