गौरीगंज, मई 22 -- अमेठी,संवाददाता। अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त होने पर शुक्रवार को तहसील में अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा को सौंपा। सपा जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता राजेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रात में केवल दो से तीन घंटे बिजली आ रही है। भीषण गर्मी में मरीज, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। किसान धान की बेहन तक नहीं डाल पा रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सड़क पर उतर रहे लोग, मायावती ने कहा- तत्काल उपाय करे सरकार गुरुवार शाम सात ब...