लखीसराय, फरवरी 11 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में डंपिंग यार्ड निर्माण को लेकर प्रशासन की उदासीनता अब आम लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में खाली पड़े स्थान कचरे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। स्थिति यह है कि शहर के अधिकतर वार्डों में खुले स्थानों पर रोजाना कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। लगातार मांग और शिकायतों के बावजूद अब तक जिले को एक स्थायी डंपिंग यार्ड नहीं मिल सका है। शहर के कई इलाकों में नगर परिषद द्वारा कचरा उठाव की व्यवस्था नियमित नहीं होने के कारण खाली जमीनों को ही अघोषित डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। यहां रोजाना घरों से निकलने वाला कचरा, बाजारों का अपशिष्ट और प्लास्टिक कचरा फेंका जा रहा है। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, ...