अघोषित कटौती से हाहाकार, फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा
बुलंदशहर, जून 28 -- भीषण गर्मी और उमस के बीच उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती और फाल्टों से त्रस्त हैं। निर्बाध आपूर्ति के दावे धड़ाम हो चुके हैं। शहर से लेकर देहात तक हर घंटे में दस से अधिक बार हो रही ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है। चार से पांच घंटे तक बत्ती गुल रहना अब आम बात हो गई है। हालात यह हैं कि दिन का चैन छिन चुका है और रातों की नींद उड़ गई है। व्यवस्था से नाराज उपभोक्ता बिजलीघरों पर फ़ोन घनघना रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण इस समय बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ओवरलोडिंग की वजह से जगह-जगह तार और ट्रांसफार्मर फुक रहे हैं। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की दिक्कत यह है कि घरों में लगे एसी, कूलर और पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। शासन ने शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने के सख्त निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.