भदोही, मई 13 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली पावर हाउस वहिदा नगर से जुड़े सैकड़ों गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का रातों की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। अघोषित बिजली कटौती संग बार-बार हो रही ट्रिपिंग से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। शाम ढलते ही बिजली ट्रिपिंग का खेल शुरु हो जाता है। बार-बार हो रही कटौती से लोग हैरान हो जा रहे हैं। देर रात्रि में बत्ती गुल होते ही मच्छरों का आंतक इतना बढ़ जा रहा है कि लोग अपना ही शरीर पिटने लग जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- रात में तीन घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली, बढ़ी परेशानी आपूर्ति ठप होते ही उमस से व्याकूल हुए लोग बिस्तर छोड़ने को विवश हो जा रहे है। पुरुष तो बाहर निकलकर समय पास कर ले रहे हैं लेकिन बच्चे व महिलाओं को काफी दिक्कत झेलना पड़ रहा है। ...