गंगापार, मई 22 -- विद्युत उपकेंद्र नेवढ़िया की बिजली आपूर्ति लोगों को रुला रही है। बेतहाशा पड़ रही गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और आंख मिचोली से आमजन परेशान है। अखरी शाहपुर के पप्पू बिन्द, उरुवा के अमरेश चंद्र पांडेय, विनोद कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से विद्युत उपकेंद्र नेवढ़िया की बिजली सप्लाई बेहद ही खराब है। 24 घंटे के सापेक्ष अधिकतम 6 से 8 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। रोस्टर बताकर 3 से 4 बार घंटे बिजली गायब रहती है। बताया कि जो बिजली मिल भी रही है, उस दरमियान तक लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। बताया कि दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात्रि कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। यह भी पढ़ें- जुनावई में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 24 घंटे में सिर्फ 4-5 घंटे सप्लाई से जनता बेहाल यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री को पत...