गंगापार, मई 27 -- जेठ की भीषण गर्मी और उमस के बीच कस्बा भारतगंज में बिजली संकट गहराया हुआ है। अघोषित कटौती, लो वोल्टेज और लगातार हो रहे तकनीकी फाल्टों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन में झुलसाती धूप और‌ बिजली की आंखमिचौली से लोगों की परेशानी बढ़ी है। घरों में पंखे और कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। कस्बा भारतगंज की विद्युत आपूर्ति जिगना पावर हाउस से मांडा रोड पावर हाउस होकर होती है। लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए बीते दिनों भारतगंज के जेई प्रशांत श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ भीषण तपिश के बीच करीब नौ किलोमीटर लंबी 33 केवी नई लाइन तैयार कराई, जिससे उपभोक्ताओं में बेहतर विद्युत व्यवस्था की उम्मीद जगी थी। यह भी पढ़ें- उमस और कटौती के बीच सड़कों पर उतरे व्यापारी और आमजन हालांकि नई लाइन...