सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा सिमडेगा में गुरुवार को अघोरेश्वर महाविभूति कलश एवं शिवलिंग स्थापना दिवस के 28 वां वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। मौके पर मंदिर में पूजन आरती अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी के विग्रह पर पूजन आरती महाविभूति कलश एवं शिवलिंग का पूजन आरती पूज्य बाबा महंत उपेंद्र नाथ शाहदेव द्वारा किया गया। पूजन पश्चात अष्टयाम कीर्तन का शुभारंभ बाबा महंत उपेंद्र नाथ शाहदेव जी के द्वारा आरंभ किया गया। परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना 21 सितंबर 1961 को मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के लिए किया गया था। अपने स्थापना कल से ही श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्य अपनी-अपनी शाखों के माध्यम से निरंतर जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान का कार्य निरंतर क...