वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल सेवा समिति की ओर से मणिकर्णिका घाट पर होने वाली चिता भस्म की होली केवल अखाड़ों से जुड़े साधु-संतों और अघोरियों के लिए होगी। 28 मार्च को होने वाले इस आयोजन के दौरान नागा साधु, अघोरी अखड़ा और किन्नर अखाड़ा के संत-महंत चिता भस्म की होली खेलने आएंगे। इस आयोजन में गृहस्थों का प्रवेश निषेध है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष ओमनाथ शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष पुनीत जेटली ने बुधवार को मणिकर्णिका घाट पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि संतों और अघोरियों की होली देखने के लिए जुटने वाली भीड़ के कारण अव्यवस्था होती है। ऐसे में पारिवारिक लोग इसमें शरीक न हों। 28 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे ब्रह्मनाल सब्जीमडी स्थित बाल भैरव मंदिर से बाबा की पालकी निकलेगी। मध्याह्न 12:15...