मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- ए टू जेड रोड स्थित अग्रसेन भवन में चौथे दिन अग्र भागवत कथा में महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पूरी ने बताया ध्रुव जी ने कितनी बड़ी तपस्या की और फिर भगवान ने ध्रुव जी को साक्षात दर्शन दिए। कथा वाचक ने मन कितना चंचल है उसके विषय में भी विस्तार से समझाया। कथा वाचक ने महाराजा अग्रसेन के विवाह का पूरा वृतांत सुनाते हुए बताया कि अग्रसेन जी वैष्णव संस्कृति के थे और माधवी जी नागवंश की कन्या थी। महाराजा अग्रसेन का विवाह दो संस्कृतियों का मिलन भी था। माधवी जी नागराज कुमुद की पुत्री थी, दोनों के विवाह का पूरा प्रसंग सुनाकर विवाह सम्पन्न कराया। कथा में अतिथियों का शाल पहनाकर स्वागत किया गया। कथा श्रवण में पूर्व विधायक अशोक कंसल, विशाल गर्ग, ललित अग्रवाल, एसपी गोयल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, टोनी बिंदल, अमरीश मित्तल, कृष्ण अग्रवाल, अमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.