गिरडीह, फरवरी 10 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव के एक दुकानदार ने मकान मालिक पर अग्रिम राशि लौटाने में आना-कानी करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित अजीत कुमार, निवासी निमाडीह कोलडीहा (पोस्ट अरखांगो, थाना धनवार, जिला गिरिडीह) ने बताया कि वह गेट-ग्रिल बनाकर अपना जीविकोपार्जन करता है। व्यवसाय के संचालन के लिए उसने गंगापुर कॉलेज के सामने टाटा मोटर्स शो रूम के बगल स्थित एक कमरा रियाजुल अंसारी (निवासी कोड़ाडीह) से एग्रीमेंट के माध्यम से 1 अप्रैल 2025 को किराए पर लिया था। पीड़ित के अनुसार, एग्रीमेंट के तहत प्रतिमाह 3000 रुपये किराया तथा 95,000 रुपये अग्रिम राशि तय की गई थी। अनुबंध में यह स्पष्ट उल्लेख था कि दुकान बंद करने पर किराया काटकर शेष अग्रिम राशि वापस की जाएगी। अजीत कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.