सहारनपुर, सितम्बर 11 -- सहारनपुर। आयकर कार्यालय में व्यापारियों को अग्रिम कर अदायगी के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। आयकर अधिकारी शेर सिंह, रजनीश रस्तोगी और आयकर निरीक्षक संतोष कुमार ने अग्रिम कर की जरूरत, देयता तय करने, भुगतान की समय-सीमा और प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने आय और संभावित कर देयता का सही आकलन कर निर्धारित समय में अग्रिम कर जमा करने की अपील की, ताकि ब्याज और अन्य परेशानियों से बचा जा सके। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, सचिव अजय शर्मा समेत व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...