प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। अग्रहरि वैश्य समाज प्रयाग का रविवार को चंद्रलोक सिनेमा के पास स्थित राजश्री टंडन मंडपम सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, संरक्षक रामजी अग्रहरि व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विशाल अग्रहरि, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, महामंत्री राजेश अग्रहरि मिंटू, कोषाध्यक्ष राजकिशोर अग्रहरि, जिलामंत्री आयुष अग्रहरि, युवा अध्यक्ष गौरव अग्रहरि ने दायित्व संभाला। नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और समाज को संगठित करने पर बल दिया। पदाधिकारियों ने समाज की एकता और विकास ...