मुंगेर, मार्च 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गर्मी की आहट के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। प्रखंड के अग्रहण पंचायत के अग्रहण दास टोला स्थित वार्ड संख्या 07 में नल जल का पानी लोगों के घरों तक ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है। वार्ड संख्या 07 में अधिकांश घरों में पहले नल जल का पानी अच्छी तरह आता था लेकिन अब फोर्स नहीं है जिसकारण लोगों को बूंद बूंद पानी के सहारे बाल्टियां भरनी पड़ रही है और लोग अपने हलक को बड़ी मुश्किल से तर कर रहे है। ग्रामीण कन्हैया दास, पुण्टूस दास, दामोदर दास, महेश्वर दास, राजेश दास, सन्नी कुमार, सबिता देवी, आकाश दास आदि ने बताया कि पानी कम मात्रा में आ रहा है। जिससे हम ग्रामीणों को काफी दिक्कत आ रही है। इस बाबत जेई संजय किरण ने बताया कि इस समस्या को दिखवाकर जल्द इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।

हिं...