रांची, मई 19 -- रांची। अग्रसेन हितकारिणी सभा का चुनाव मंगलवार को दिगंबर जैन भवन में हुआ। इसमें शशिकांत अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। राजीव गर्ग, डॉ आलोक व डॉ अजय कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए। मनीषा रानी को सचिव व प्रदीप कुमार एडवोकेट को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। हर्ष अग्रवाल को पुनः कोषाध्यक्ष बनाया गया। धनंजय कुमार आंतरिक अंकेक्षक के रूप में व काशी प्रसाद जनसंपर्क पदाधिकारी बने। इसके अलावा 16 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में ओपी लाल से अधिक सक्रियता की अपेक्षा की जाएगी। चुनाव पदाधिकारी प्रभाकर अग्रवाल एवं अजय कुमार ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के लिए वर्तमान एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समितियों की संयुक्त बैठक सचिव की ओर से शीघ्र बुलाई जाएगी। बैठक में इससे पूर्व इससे पूर्व वार्षिक आमसभा में सचिव मनीषा रानी ...