घाटशिला, मार्च 18 -- घाटशिला। स्थानीय अग्रसेन स्मृति भवन (दादी मंदिर) में मंगलवार को नारायणी सेना एवं दादी परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 'श्री मंगल पाठ उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और दादी जी की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री दादी जी का अत्यंत सुंदर और मनमोहक श्रृंगार किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। ज्योति पूजन व छप्पन भोग: विधिवत ज्योति प्रज्वलन के साथ पूजन किया गया और दादी जी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। भजन संध्या: कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध कलाकार श्री संजय शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में भजनों की ऐसी गंगा बहाई कि पूरा सदन भक्तिमय हो गया। 'गजरा उत्सव' और 'चुनरी उत्सव' के दौरान श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। दादी जी के 'खजाने' का वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.