प्रयागराज, मार्च 1 -- महाराजा अग्रसेन स्मृति न्यास प्रयागराज की पहली बैठक रविवार को जीरो रोड स्थित एक होटल में हुई। जिसमें 51 ट्रस्टियों के निर्धारित बोर्ड का विधिवत गठन किया गया। साथ ही भावी योजनाओं, निर्माण कार्य व संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 200 आजीवन सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बैठक में संरक्षक सीए आरके अग्रवाल, महादेव प्रसाद अग्रवाल, स्क्वाड्रन लीडर वीके मित्तल, अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...