वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अग्रसेन पीजी कॉलेज प्रबंधन की तरफ से बिना कारण कार्यमुक्त किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बीते नौ महीने से चल रहे इस प्रकरण में डीएम से हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि नौ महीने पहले कॉलेज प्रबंधन ने करीब 24 प्रबंधकीय कर्मचारियों और शिक्षकों को व्हाट्सएप पर नोटिस जारी कर निकाल दिया। प्रकरण में उच्च शिक्षाधिकारी, शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी और काशी विद्यापीठ की तरफ से कर्मचारियों की बहाली के आदेश दिए गए लेकिन प्रबंधन ने आदेशों का पालन नहीं किया। चार फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया और कर्मचारियों की बहाली और वेतन जारी करने के निर्देश दिए। इस संबंध में काशी विद्यापीठ को एक ...