बोकारो, मार्च 11 -- सेक्टर 1 अग्रसेन भवन में शीतला अष्टमी के दिन बुधवार को माहुरी वैश्य समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी देवी की पूजा पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। समारोह में समाज के सभी लोग उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव रजनीकांत प्रभाकर, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया महुरी वैश्य समुदाय आज शक्ति के अवतार माता मथुरासिनी देवी की पूजा अपने कुलदेवी के रूप में करता है। मुख्य रूप से पर्व बिहार व झारखंड के अनेक जगहों पर मनाया जाता है। मां की पूजा से घर में सुख शांति व समृद्धि आता है। पूजा के उपरांत आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया‌। संध्या समय में समाज के बच्चों व महिलाओं द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नृत्य संगीत की सुंदर प्रस्तुति करने वाले बच्चों व महिलाओं को समिति द्वार...