रामगढ़, अगस्त 3 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेचनगर में सोमवार को प्रातःकालीन सभा में डीएवी स्पोर्ट्स 2026 क्लस्टर लेवल के विजेता व उप विजेता खिलाड़ी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य जीपी झा ने मेडल प्रदान किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुधीर मिश्र व वरिष्ठ शिक्षिका मौसमी बनर्जी की मुख्य भूमिका रही। मेडल प्रदान करने के बाद प्राचार्य जीपी झा ने कहा कि खेल हमें अनुशासन के साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन देना वाले बच्चे स्टेट लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। यह भी पढ़ें- डीएवी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक विद्यार्थियों को शिक्षक -शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने उपस्थित रहकर श...