रामगढ़, जुलाई 14 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में प्रतिभावान छात्रों का एक सादे समारोह में सम्मान किया गया। इसमें नासा के आयोजित प्रतियोगिता में सफल रही द्वादश वर्ग की छात्रा अर्पिता कुमारी भी शामिल है। इसको लेकर मंगलवार को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विद्यालय प्राचार्य गंगा प्रसाद झा ने पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के बेहतर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसी क्रम में विद्यालय की द्वादश विज्ञान की प्रतिभावान छात्रा अर्पिता कुमारी को अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्र...