रामगढ़, अगस्त 26 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के अंतर्गत मंगलवार को राज्य स्तरीय दो दिवसीय  कराटे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ दीप जलाकर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के वाइस चेयरमैन एनके आयंगर व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ डीएसपी मोहम्मद अकरम रजा उपस्थित हुए। अन्य सम्मानित अतिथियों में डीएवी हजारीबाग प्राचार्य रजनीश कुमार, डीएवी हजारीबाग जूनियर के प्राचार्य विवेकानंद चौधरी, डीएवी भुइयांडीह घाटो प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी व सेवानिवृत्त वरीय शिक्षिका विजयलक्ष्मी अयंगर भी मौजूद रहे।विद्यालय प्राचार्य जीपी झा ने विशिष्ट अतिथि डीएसपी रामगढ़ को पुष्प गुच्छ , अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। वहीं सभी सम्मानित अतिथियों का...