पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर से मुलाकात की। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के निर्देश पर अग्रसेन चौक बनाए जाने के लिए पैमाइश कराने को व्यापार मंडल ने एक टीम गठित करने का आग्रह किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई और लोनिवि समेत अन्य सदस्यों को नामित करने का निर्णय लिया है। जिला महामंत्र शैली अग्रवाल ने जिला क्रीड़ा अधिकारी समेत मौजूद अन्य को कई सुझाव दिए। साथ ही अग्रसेन चौक बनाए जाने के लिए चौक में जमीन की पैमाईश करा देने का आग्रह किया गया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट टीम गठित करेंगे। नगर महामंत्री आलाउद्दीन अंसारी ने शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था में सुधार कराने का आग्रह किया। बरेली हाईवे पर व्यापार मंडल तिराहे का भी कायाकल्प कराने प...