जामताड़ा, मार्च 6 -- जामताड़ा। जामताड़ा-करमाटांड़ रोड स्थित सर्खेलडीह में शुक्रवार को अग्रवाल हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। आग लगने से दुकान में रखे हार्डवेयर के कई सामान जलकर खाक हो गए, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...