पीलीभीत, फरवरी 23 -- बीसलपुर। अग्रवाल सभा हॉल में श्री परिधान की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। आयोजन का उद्देश्य महिला कामगारों के हुनर को पहचान दिलाना था। पीलीभीत के अलावा बरेली, रुद्रपुर समेत आसपास के क्षेत्रों की दर्जन भर महिला उद्यमियों ने अपने सामान के स्टॉल सजाए। लोगों ने कारीगरी बाइ प्रज्ञा की हैंडमेड ज्वैलरी, निक्कीस स्टोरीज के हैंडमेड स्नैक्स, मुमकिन बुटीक, अग्रवाल बुटीक, रीता चिकनकारी, अनुराधा बुटीक के स्टॉल पर साड़ियों व सूट के कलेक्शन को सराहा। प्रदर्शनी में पीलीभीत से स्मिता, बरेली के किड्स किलकारी, संक्रिया, मुरादाबाद से रीति रिवाज व बरेली के ट्रेंड डाइव ने भी स्टॉल लगाकर सामान की बिक्री की। प्रदर्शनी की आयोजक प्रियंका अग्रवाल व नेहा अग्रवाल ने बताया कि वह लोग उन महिला उद्यमियों को आगे ला रहे हैं जो अपने घरों से सीमित संसाधनो...