मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा ने मंगलवार को नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर में रूद्राभिषेक किया। इस अवसर पर अग्र महिला का सम्मान भी किया गया। पूरा मंदिर मंत्रोच्चारण की गूंज से सराबोर हो गया। सभा ने 26 जनवरी को कराई गई सेल्फी प्रतियोगिता और फ्लावर रेस्टोरेंट में कराई गईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया। व्यापार में सहभागी अनुपमा गोयल, डा. दिव्या गोयल,नैंसी अग्रवाल गुंजन अग्रवाल एवं सृष्टि अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। सायं रूद्राभिषेक आरंभ हुआ। आचार्य गणेशानंद एवं रवि शास्त्री ने रूद्राभिषेक कराया। संरक्षक अजय गुप्ता और शरद अग्रवाल ,अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल एवं सचिव अजीत कुमार अग्रवाल सहित पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अम्बरीष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्रवीण...