अग्रवाल सभा का चुनाव 21 जून को
रांची, मई 28 -- रांची। अग्रवाल सभा की वार्षिक आमसभा व नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव 21 को होगा। आमसभा पूर्वाह्न 10 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें मंत्री का प्रतिवेदन, आय-व्यय का ब्यौरा, अंकेक्षक की नियुक्ति, आगत प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। दिन के 11 बजे मतदान किया जाएगा। सभा की ओर से मतदान के कार्यों के लिए अशोक नारसरिया को मुख्य चुनाव पदाधिकारी तथा राजेंद्र केडिया व नंद किशोर पाटोदिया को चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। अशोक नारसरिया ने बताया कि चार जून से फार्म अग्रसेन भवन में उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए अग्रसेन भवन में संपर्क कर सकते हैं। जानकारी उपमंत्री निर्मल बुधिया ने उपलब्ध करायी। यह भी पढ़ें- सोसाइटी चुनाव के लिए पदाधिकारी नियुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.