प्रयागराज, मार्च 8 -- अग्रवाल युवा मंडल की ओर से रविवार को अरैल तिराहा नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह हुआ। पदाधिकारियों ने बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को बुजुर्गों की सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...