हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार को अग्रवाल महिला समिति की ओर से होली महोत्सव मनाया गया। फूलों की वर्षा और अबीर-गुलाल के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आकर्षण होलियार स्वांग और पारंपरिक वेशभूषा रही। सदस्यों ने कुमाउनी और ब्रज की होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान पायल, वैशाली, एकता, राधिका, मंजू, रीता, आशा, प्रीति व द्रौपदी अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहीं। अंत में सभी ने पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...