अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। श्री अग्रवाल महिला विंग ने गुरुवार को आगरा रोड स्थित राधा रमण गौशाला में दो दिवसीय एकादशी उद्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया। पहले दिन 65 यजमानों ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। कार्यक्रम संयोजक पूजा, अंजु, अर्चना अग्रवाल ने बताया कि चतुर्थ सामूहिक एकादशी उद्यापन 29 व 30 जनवरी को गौशाला पर किया जा रहा है। अध्यक्ष सीमा गर्ग ने बताया पहले दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे लक्ष्मी नारायण पूजन व कथा हुई। इसके बाद 1 बजे ब्राह्मण भोज व 2 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। सचिव रजनी अग्रवाल ने बताया कि 65 यजमानों ने सामूहिक एकादशी उद्यापन किया। संस्थापक अंजू मोरनी, राजश्री अग्रवाल ने बताया कि कुछ सदस्यों का उद्यापन निःशुल्क श्री अग्रवाल महिला विंग द्वारा कराया जा रहा है। सभी को पूजन व हवन सामग्री भी संस्था द्वारा उपलब्ध करा...