हापुड़, फरवरी 26 -- अग्रवाल महासभा महिला मंच एवं वैश्य समाज महिला मंच की पदाधिकारियों ने सामूहिक वार्षिक भ्रमण का आयोजन गुड़गांव स्थित रंगमंच में किया। जिसमें हापुड़ की अन्य अग्रवाल महिलाएं भी सम्मिलित हुई। सभी महिलाओं ने होली उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। गुलाल, चंदन एवं फूलों की होली एवं सुमधुर व्यंजनों का आनंद लिया। होली के रसिया पर सभी ने झूम-झूम कर नृत्य किया। विभिन्न प्रकार के झूलों एवं सवारी का आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...