हापुड़, मार्च 1 -- अग्रवाल महासभा(रजि.) हापुड़ की वार्षिक आम सभा दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी में आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष-2024-25 की आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही अग्रसेन धाम के लिए भूमि खरीदने में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष-2026-29 तक तीन वर्षीय कमेटी का अप्रैल में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी ने की। मीटिंग में सभा के मंत्री सुधीर गुप्ता ने गत सभा की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। सभा के कोषाध्यक्ष विमेष गोयल ने वर्ष 2024-25 का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जो सर्वसहमति से पास किया गया। सभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सभी से अग्रसेन धाम के लिए क्रय की गई भूमि के लिए अधिक से अधिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.