मथुरा, अगस्त 4 -- अग्रवाल समाज ने सोमवार को भाई पंचमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। यह पंचमी मुख्य रूप से अग्रवाल समाज द्वारा मनाई जाती है। इस दिन महिलाओं ने बामी व करील वृक्ष का पूजन कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नाग पंचमी : नाग देवता को श्रद्धालुओं ने लगाया दूध-लावा का भोगत्योहार की तैयारी अग्रवाल समाज की सपना अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन सभी अग्रवंशी परिवारों में ठंडा भोजन किया जाता है, जिसे एक दिन पहले ही बनाकर रख लिया जाता है। घरों में हलवा, पूड़ी, भजिए, सब्जी बनाई जाती हैं। साथ ही मोठ-चने गलाए जाते हैं। इनका प्रसाद देवता को अर्पित किया जाता है। इसके बाद बामी और करील वृक्ष का पूजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: न...