नई दिल्ली, मई 10 -- Agni-5 Missile: भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो MIRV तकनीक से लैस है। यह परीक्षण शुक्रवार को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि एक ही मिसाइल के जरिए कई परमाणु हथियारों को ले जाया जा सकता है। ये हथियार सैकड़ों किलोमीटर के दायरे में फैले दुश्मन के अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है। इससे पाकिस्तान के कई शहरों को सटीक निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सैन्य वैज्ञानिकों क...