पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं स्वास्थ्यकर्मियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए आयोजित फायर सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का संचालन फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पंकज केशवानी ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित प्रतिक्रिया से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...