कटिहार, अप्रैल 16 -- बारसोई निज प्रतिनिधि अग्नि शमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को अग्निशमन केंद्र बारसोई के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाई स्कूल बारसोई एवं मध्य विद्यालय बारसोई के छात्र-छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी अग्निशमन केंद्र से प्रारंभ होकर रास चौक, नीमताल चौक, ब्लॉक चौक एवं मस्जिद चौक होते हुए हाई स्कूल बारसोई परिसर में जाकर संपन्न हुई।प्रभात फेरी के बाद हाई स्कूल परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें अग्निशमन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बचाव अभियान (रेस्क्यू) का प्रदर्शन किया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें तथा आग बुझाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत निकाली प्रभातफेरी कार्यक्रम में प्रभारी अनुमंडल अग्न...